उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी 23 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बीईओ कार्यालय यमकेश्वर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को उनकी मांगें पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष सुमन नौटियाल और मंत्री संतोष राय के नेतृत्व में यमकेश्वर ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक उपखण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर कार्यालय के समक्ष एकत्र खहुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर प्राथमिक शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
कहा कि शिक्षक वर्षों से अपनी जायज मागें कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके कारण प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक मायूस हैं, उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
उन्होने प्राथमिक सहायक अध्यापको का एन्ट्री स्केल 16290 रुपये निर्धारित करते हुए इसी आधार पर पदो का निर्धारण किया जाने सहित सभी मांगों को लेकर विद्यालयी शिक्षा महानिर्देशक देहरादून के लिए खण्ड उपशिक्षा अधिकारी यमकेश्वर कुन्दन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदीप सुंद्रियाल, मंजुला, प्रदीप नेगी, अनुराधा, रजनी, नीरज सिंह, कल्पना, राजीव, ज्योति, आभा आदि मौजूद थे।