किशनपुर। भाबर के एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभाओं के आधार पर विभिन्न खिताबों से नवाजा।
सोमवार को आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ प्रबंधक अनुराधा नैथानी शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को बोर्ड परीक्षा की सफलता के लिए शुुुभकामनाएं देते हुए परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में एकल और समूह नृत्य के साथ ही स्वरचित कविता और गीत भी प्रस्तुत किए। बच्चों की ओर से शिक्षकों के सम्मान में नाटिका की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। इस अवसर पर आदित्य वर्मा को मिस्टर परफेक्ट, मानसी बिष्ट को मिस ब्यूटी, आकांक्षा पाल को मिस इंटेलीजेंट, शिवालिक उनियाल को प्राउड ल्वाइन के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम का समापन बोन फायर के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन साक्षी बुड़ाकोटी, अभिनव द्विवेदी व आयुषी सैनी ने किया। समारोह में विद्यालय के संचालक रजनीश शर्मा, पराग उनियाल, प्रमोद सिंह, प्रेमलता लखेड़ा, बीना जखमोला, दीपा ध्यानी व सुरभि देवरानी आदि मौजूद रहे।