फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठाखाल-पोखड़ा मार्ग पर मैक्स खाई में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रीठाखाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को हंस करुणा अस्पताल सतपुली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उपराजस्व निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मैक्स पाली गांव से सतपुली आ रही थी। इस बीच सतपुली-रीठाखाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर ग्राम चैधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे खाई में गिर गया। इसमें ग्राम पाली निवासी चालक हेमंत गौनियाल, शैलेश सिंह, पंकज सिंह, वंदना देवी और बाबूराम घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय रीठाखाल में प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहन से हंस करुणा अस्पताल सतपुली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें