फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में जल्द हो तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने और तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग की गई।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विकास प्राधिकरण बनने के बाद से ही जनता को भवन निर्माण सहित अन्य छोटे निर्माण कार्यों के लिए इस कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने नगर निगम की घोषणा के दौरान दस वर्ष तक किसी भी तरह का टैक्स न वसूलने की घोषणा की थी, लेकिन अब जिला विकास प्राधिकरण थोपकर टैक्स के रूप में मोटी फीस वसूली जा रही है। भाबर की जनता दोहरी मार झेल रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व दर्जाधारी जसबीर सिंह राणा ने कहा कि कोटद्वार तहसील जिले की सबसे बड़ी तहसील है, लेकिन विगत डेढ़ वर्ष से नायब तहसीलदारों के दोनों पद रिक्त चल रहे हैं। तहसीलदार की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद भी रिक्त चल रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि कोटद्वार में जल्द ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों पर तैनाती नहीं हुई तो कांग्रेसी जनता के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में हेमचंद्र पंवार, बृजेंद्र नेगी, राकेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, दीपक बिष्ट, अतुल नेगी, मनोज रावत आदि ने विचार रखे। संचालन महामंत्री अरविंद चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें