फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में, बाकी पदों पर निर्विरोध चयन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन के नौ जून को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए किशन सिंह पंवार और सहसचिव पद के लिए इंद्रेश भाटिया ने अपना नामांकन कराया। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद राणा का नामांकन रद्द कर दिया गया। बुधवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद राम शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को केवल दो नामांकन हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए किशन सिंह पंवार और सहसचिव पद के लिए इंद्रेश भाटिया ने अपने पर्चे दाखिल किए। बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। बताया कि अब तक केवल अध्यक्ष पद पर चुनाव की नौबत आ रही है। अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार कर्णवाल और किशन सिंह पंवार दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण उनका नौ जून को निर्विरोध चयन तय है। बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद राणा का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
नामंाकन पत्रों की जांच के बाद उपाध्यक्ष पद पर शिवदयाल सिंह, सचिव पद पर मुकेश कबटियाल, सहसचिव पद पर इंद्रेश भाटिया और कोषाध्यक्ष पद पर शोभा भंडारी के पर्चे सही पाए गए हैं। इन पदों पर निर्विरोध चयन की घोषणा नौ जून को ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें