फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चाहो जो जीवन सुखदायी, तम्बाकू को त्यागो भाई, जिन्दगी चुनें तम्बाकू नहीं‘‘

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन/दुगड्डा। ‘चाहो जो जीवन सुखदाई, तंबाकू को त्यागो भाई, जिंदगी चुनें तंबाकू नहीं’ के नारों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं और स्कूली बच्चों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बृहस्पतिवार को कोटद्वार, लैंसडौन और दुगड्डा में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

लैंसडौन में आर्मी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने नगर में तंबाकू के सेवन से निकलने वाले धुएं से होने वाले खतरों से लोगों को आगाह करते हुए रैली निकाली। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। रैली को प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले खतरों और बीमारियों के प्रति जागरूक किया। रैली का नेतृत्व मनोज कुमार, प्रशांत थापा और विवेक कुमार कर रहे थे।
दुगड्डा में सामाजिक संस्था ब्रिज ऑफ होप ने जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो का संदेश दिया। संस्था की कोआर्डिनेटर शालिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में मोनिका सिंह, यशपाल, अनुष्का, बृजेश, आशा, अन्नू व कई स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

कोटद्वार में प्रोजेक्ट हेल्प संस्था की ओर से नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। राबर्ट कालोनी से निकली रैली शहर के तहसील चौक, बद्रीनाथ मार्ग, झंडाचौक, रेलवे स्टेशन, नजीबाबाद चौक होते हुए वापस राबर्ट व कालोनी पहुंची। रैली की अगुवाई संस्था के सचिव अमित सैमुअल कर रहे थे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें