फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हुडदंगियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम राकेश तिवारी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाएं और जबर्दस्ती किसी पर भी रंग न लगाएं। छोटी-छोटी समस्याएं आती रहती हैं, उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आती है, तो वह पुलिस को सूचित करे। एसएचओ यूएस जिमिवाल ने कहा कि जनता के सहयोग से ही होली का त्यौहार सौहार्दपूर्ण संपन्न हो सकेगा। इस अवसर पर सीओ कोटद्वार जेआर जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पौड़ी सुमन कोटनाला, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम अण्थ्वाल, राकेश मित्तल, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, प्रमोद भाटिया, विजय माहेश्वरी, कमला शाह, गोविंद डंडरियाल, बृजपाल राजपूत व रेशमा परवीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें