फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भारती स्कूल ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिद्धि विनायक सेवा समिति कोटद्वार की ओर से आयोजित कारगिल शहीदों के सम्मान में अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता बाल भारती स्कूल के नाम रही। उसने फाइनल मैच में कान्वेंट स्कूल को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने विजेता टीम को विनर ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

रविवार को मिनी स्टेडियम मोटाढांक में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का बतौर मुख्य अतिथि वन और पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुुभारंभ किया। फाइनल मैच बालभारती स्कूल और कान्वेंट स्कूल के बीच खेला गया। इसमें बालभारती के खिलाड़ियों ने कान्वेंट स्कूल को एक गोल से हराते हुए विनर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पूर्व फुटबाल सेमीफाइनल में चार टीमों बलूनी पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, नवयुग पब्लिक स्कूल, सेंट जोजफ कान्वेंट पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें बाल भारती और कान्वेंट स्कूल फाइनल में पहुंचे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विशाल सिंघल, ममता जोशी तिवारी, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, विनोद रावत, सुनीता रावत, दीपक गौड़, शाभित गर्ग, अमित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल व अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें