कोटद्वार। बुधवार शाम को पदमपुर मार्ग पर पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर वहां रेस्टोरेंट सीज कर दिया और होटल का एंट्री रजिस्टर कब्जे में ले लिया। की गई। इस दौरान होटल के रेस्टोरेंट से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की। होटल में शराब परोसने पर पुलिस ने रेस्टोरेंट को सीज कर दिया है। होटल में ठहरने वालों से एंट्री रजिस्टर में उनकी आईडी न होने पर रजिस्टर कब्जे में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी ने बताया कि गढ़वाल टाकीज के पास पदमपुर मार्ग पर एक होटल में बुधवार देर शाम आकस्मिक चैकिंग की गई। इस दौरान होटल में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। रेस्टोरेंट से 34 क्वार्टर और 10 केन बीयर की बरामद की गई है। जिसके बाद होटल के रेस्टोरेंट को पुलिस ने सीज कर दिया। होटल में एंट्री रजिस्टर की चैकिंग की गई तो होटल में रुकने वाले ग्राहकों की आईडी नहीं मिली। पुलिस ने होटल के रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस ने बताया कि होटल के रेस्टोरेंट में चैकिंग के दौरान आमपड़ाव निवासी जुल्फिकार पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।