फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपानी के रामपुर गांव में शनिवार को एक और महिला गुलदार का शिकार होते-होते बची। महिला घर के आंगन में बर्तन धो रही थी तभी एकाएक वहां गुलदार आ गया। महिला आनन-फानन में भागकर घर के अंदर की तरफ दौड़ी तो गुलदार ने भी उसका पीछा किया, लेकिन महिला ने फुर्ती से घर का दरवाजा बंद कर दिया। पिछले दिनों ने गुलदार ने एक महिला कोे मार डाला था। इसके बाद से सनेह क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है।
शाम करीब छह बजे रामपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला शबनम ने कमरे की तरफ भागकर गुलदार से जान बचाई। गुलदार ने उसका पीछा भी किया, लेकिन तब तक उसने दरवाजा बंद कर दिया। महिला पर गुलदार के हमले की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों में गुलदार की दहशत छा गई। सूचना पर डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए बगीचे में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे की नजर में नहीं आया गुलदार, पिंजरे से रहा दूर
रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए रामपुर गांव में तीन कैमरे और दो पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन गुलदार अब तक कैमरे में कैद नहीं हुआ है और ना ही वह पिंजरे के निकट ही फटका है। उसके अन्य स्थानों पर दिखाई देने के कारण पिंजरे की लोकेशन भी बदली जा रही है। गांव में गुलदार के लगातार देखे जाने पर एहतियात के तौर पर लोगों कोे सचेत किया जा रहा है। इसके साथ ही गांव के पास उगी झाड़ियों को काटने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें