कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कलालघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष् पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जीआईसी कलालघाटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजु कपरवाण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. मंजू ने स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देेश्य और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल हॉकी नेशनल स्तर खिलाड़ी विद्यालय की पूर्व छात्रा कंचन बिष्ट ने कहा कि एनएसएस में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है। जीआईसी की छात्रा शिवानी, गुसाईं, सलोनी बलूूनी, ममता, मानसी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्वयं सेवियों ने स्वच्छता राष्ट्र सेवा के नारे के साथ राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जीआईसी कलालघाटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर आकांशा भट्ट, साक्षी, काजल सैनी, सपना और ईशा आदि मौजूद रहे।