फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील हत्याकांड की जांच में एसटीएफ करेगी सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड में दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के बैनर तले कोटद्वार के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शनिवार को छटवें दिन जारी रहा। बार एसोसिएशन वकील हत्याकांड मामले में जल्द ही सीएम से मुलाकात कर जांच सीबीआई को सौंपने की मांग करेगा। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुशील रघुवंशी हत्याकांड में एसटीएफ का भी सहयोग लिया जाएगा। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को वकील हत्याकांड में अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट एसीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले वकील लगातार छटवें दिन कार्य बहिष्कार पर रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि जल्द ही बार का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से राजधानी में मिलेगा। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा न करने पर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जाएगी। अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर हत्याकांड का खुलासा करने के लिए शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया। इस मौके पर ध्यान सिंह नेगी, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुंवर सिंह गुसाईं, अरविंद वर्मा, अनुज भट्ट, राजविमल सिंह, सोहन सिंह, प्रकाश नेगी, विकास कुमार, अमित बडोला, अनूप रावत, बृजमोहन सिंह चौहान, प्रवेश रावत समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि वकील हत्याकांड में एसटीएफ का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें