धुमाकोट। राष्ट्रीय अभियान के तहत दो अक्टूबर से 15 अक्तूबर तक देशभर में होने वाले समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के तहत ब्लॉक सभागार नैनीडांडा में ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में आशा कार्यकत्रियों और विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ आशाराम पंत ने स्वच्छता पखवाड़े के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल ने विभागीय की समीक्षा बैठक भी ली। इसमें भूमि संरक्षण, अतिरिक्त भूमि संरक्षण, लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान, शिक्षा विभाग, उद्यान, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए।