फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यनगर कालोनी में घुसा बरसाती पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर से सटे काशीरामपुर गांव के सूर्यनगर मोहल्ले में बरसात का पानी मुसीबत बन गया है। पनियाली नाले और आसपास के क्षेत्रों से कालोनी में पानी घुस तो रहा है, लेकिन यहां से पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण कालोनी की सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। हर रोज लोगों को घर से बाहर निकलने और घर में घुसने के लिए इस गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। लोगों के घरों में सांप, बिच्छू और मेंढक घुस रहे हैं। बीमारी का खतरा अलग से सता रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पानी की निकासी का इंतजाम करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सूर्यनगर निवासी भरत सिंह रावत, जगत सिंह नेगी, संजय नेगी, हिमांशु अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और सुनील भाटिया का कहना है कि हर बरसात में पानी गली में भर जाता है। पूरे बरसात के मौसम मौसम में गली पानी से लबालब रहती है। ग्रामीणों को स्वयं ही अपने खर्चें से पानी की सफाई करनी पड़ती है। ग्रामीण लंबे अरसे से पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भारी बारिश से गली का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी के साथ घरों में बरसाती कीड़े घुस रहे हैं। बताया कि सूर्यनगर से सटे पनियाली गदेरा उफान में होने के दौरान भी घरों में पानी घुस जाता है। जिससे यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। पिछले वर्ष भी ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया था, तब प्रशासन ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था, लेकिन इस बार फिर से समस्या खड़ी हो गई है। गली में जलभराव से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में हो रही है। कई बार स्कूली बच्चे पानी से लबालब गली में गिरकर चोटिल हो जाते है। गली में दूषित पानी के चलते बीमारी का खतरा सताने लगा है।
ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पानी की निकासी के लिए कालोनी की गली में एक पिट बनवाया गया था, लेकिन पिट को वहीं के कुछ लोगों ने बंदकर दिया। जिससे समस्या उत्पन्न हो गई है। गली की सड़क का निर्माण पुन: होने पर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
.
शुभ रात्रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें