फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सामान्य ज्ञान व योगासन प्रतियोगिताओं में 210 बच्चों ने लिया हिस्सा

Sat, 20 Jun 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवीय उद्यान में कराया गया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
विज्ञापन

कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति व पंतजलि किसान सेवा समिति की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मालवीय उद्यान में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 150 व योग आसन प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने बताया कि योग, स्वदेशी एवं आयुर्वेद विषयों पर आधारित सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 80 और सीनियर वर्ग में 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। योग आसन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 40 और सीनियर वर्ग में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं महिला पतंजलि योग समिति रविवार को क्रेडिल पब्लिक स्कूल नींबूचौड़ के परिसर में योग दिवस मनाएगी। महर्षि कण्व योग समिति की ओर से शिब्बूनगर स्थित ब्लेसिंग फार्म में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में योग दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विशेष योगशाला का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक बीना नेगी ने प्रणायाम, ध्यान और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, ठाकुर सिंह, गोपाल सिंह, जीत सिंह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, शूरवीर खेतवाल, शमशेर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें