फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उल्लेखनीय कार्य करने पर 21 महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 03 Nov 2025 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। वूमेंस ऑफ वंडर की ओर से भाबर के मगनपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के विशिष्ट योगदान की सराहना कर प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, पशु सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रणीता कंडवाल, इंदु नौटियाल, मधुबाला नैथानी, चंद्र योगिता, रुचि नेगी, साधना अग्रवाल, करिश्मा रावत, पुष्पा केष्टवाल, कविता रावत, कविता मालासी, सावित्री रावत, दिव्यांशी भंडारी, शशि रावत, शांति गुसाईं, तान्या रावत, शीतल, प्रियंका नेगी, पूनम कुकरेती, आकांक्षा, रेखा और प्रीति को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन कृष्ण कुकरेती और आकांक्षा अधिकारी ने किया। इस दौरान मयंक प्रकाश कोठारी, अनीता आर्य, अभिलाषा भारद्वाज, अवनीश अग्निहोत्री, राकेश ध्यानी, सुनील नेगी, दीपक कुकरेती, रेखा नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें