कोटद्वार। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में रविवार को गुमखाल हंटर्स ने काशीरामपुर इलेवन को 100 रनों से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच उपेंद्र चुने गए।
रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सातवें दिन काशीरामपुर इलेवन और गुमखाल हंटर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमखाल हंटर्स ने निर्धारित 50 ओवर में 241 रन बनाए। उपेंद्र ने 49 रन, प्रदीप नेगी ने 36 रन और विकास रावत ने 38 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशीरामपुर इलेवन की टीम 141 रनों पर सिमट गई। आकाश ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। नितीश ने 3 विकेट चटके, जबकि अनिल, अमित और सावन ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय कुमार, सुखदेव सिंह रावत, प्रवेंद्र रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, गजेंद्र तिवाड़ी, अजय कांत मिश्रा, दुर्गेश घनशाला व ज्ञान चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।