फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों से काश्तकारों की फसलों को बने ठोस कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने गत दो वर्षों में एम्स में कैंसर का इलाज कराने वालों में उत्तराखंड के लोगों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कैंसर से उत्तराखंड के लोगों को बचाने के लिए खेती को बढ़ावा देने और काश्तकारों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि एम्स अस्पताल दिल्ली ने जारी रिपोर्ट में कहा है कि गत दो वर्षों में एम्स में कैंसर का इलाज कराने वालों में उत्तराखंड के लोगों की संख्या बढ़ी है। कहा कि उत्तराखंड में शुद्ध हवा व पानी के बावजूद कैंसर के रोगियों का बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के चलते पर्वतीय क्षेत्र के काश्तकार खेती से विमुख होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके हों या फिर तराई भाबर, सभी जगहों की आबादी पूरी तरह से राज्य की सीमा से लगे यूपी के काश्तकारों पर निर्भर हो गई है। कहा कि सीमावर्ती यूपी के इलाकों में पैदावार बढ़ाने के लिए उर्वरकों का अधिक प्रयोग किया जा रहा है, जिससे राज्य में कैंसर रोगियों की तादाद बढ़ती जा रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सचिव सुुुुभाष कुकरेती, उपाध्यक्ष अनूप बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत व सुरेश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें