फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने सोमवार से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का कोटद्वार में आंशिक असर रहा। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने ट्रेड यूनियनों के साथ पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष प्रदर्शन कर केंद्र की नीतियों की जमकर खिलाफत की। उधर, भारतीय डाक कर्मचारी संघ की केंद्रीय यूनियन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार, दुगड्डा व कांडाखाल में कार्यरत डाक कर्मियों ने मुख्य डाकघर कोटद्वार में प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते डाकघरों में पूरी तरह से कामकाज प्रभावित रहा। इससे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन कोटद्वार इकाई ने मंगलवार को पीएनबी के समक्ष एकत्र होकर केंद्रीय एवं राज्य श्रम संगठनों की प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव बीरेंद्र सिह रावत ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया। ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी और मजदूर विरोधी बताया। यूनियन के महामंत्री डीपीएस बिष्ट व सीटू के भरत सिंह नेगी ने बैंकों के निजीकरण और विलय का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बैंकों में स्थायी कार्यों की आउटसोर्सिंग का पुरजोर विरोध किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में हरजीत सिंह, रमेश नेगी, डीएस असवाल, सिद्धार्थ, सविता कोटनाला, यशपाल सिंह, कुलदीप सिंह गुसाईं, मनवर सिंह, संतोष नेगी, विक्रम सिंह, मदन सिंह, भरत सिंह बिष्ट व रचित रावत आदि मौजूद थे।
उधर, कोटद्वार भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक राकेश मोहन भट्ट ने बताया कि पीएनबी समेत कुछ बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं में सामान्य ढंग से काम हुआ।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को भारतीय डाक कर्मचारी संघ से जुड़े डाक कर्मी मुख्य डाकघर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने तीन सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 से लागू नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा है। नई योजना म्यूचुअल फंड पर आधारित होने के कारण कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, सेवाकाल के दौरान तीन के बजाय पांच पदोन्नति देने, केंद्रीय कार्यालयों की भांति डाकघरों में भी सप्ताह में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था लागू करने व सेवाकाल के दौरान तीन पदोन्नतियों के स्थान पर कर्मचारियों को पांच पदोन्नतियां देने की मांग की गई। डाक कर्मियों की हड़ताल से मुख्य डाकघर समेत सभी डाकघरों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।
प्रदर्शन करने वालों में पोस्टमास्टर अरुण मलासी, मनोज गुसाईं, एसएम मनोज कुमार, महेश देवरानी, संजय थपलियाल, किरन गुसाईं, आरती, कंचन, प्रीति, यशोदा, मनवीर, मनवीर, महिपाल, आशीष (कांडाखाल), विनोद (दुगड्डा), पंकज गौड़ सोनिका पटवाल व रुद्रमणि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें