फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक संघ हरिद्वार पर लगाया उत्पादक समितियों के शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एकता ग्राम संगठन देवरामपुर (शिवराजपुर) ने दुग्ध संघ हरिद्वार पर शोषण का आरोप लगाते हुए लाभार्थियों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

एकता ग्राम संगठन की अध्यक्ष सतेश्वरी देवी, सचिव सुषमा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि दुग्ध अवशीतलन केंद्र कोटद्वार को गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ श्रीनगर से अलग कर दिसंबर 2017 में हरिद्वार दुग्ध संघ के प्रशासनिक नियंत्रण में दे दिया था। आरोप लगाया कि कोटद्वार अवशीतलन केंद्र से जुड़ी क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक समितियों का संचालन एवं भुगतान सही रूप से नहीं किया जा रहा है। उनका यह भी आरोप है कि जनवरी 2018 से समितियों को दुग्ध का मूल्य निर्धारित मूल्य से दो रुपये कम पर भुगतान किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी अवशीतलन केंद्र कोटद्वार केपी सिंह ने कहा कि वर्तमान में दूध की मांग के हिसाब से उत्पादन अधिक होने के कारण उत्पादकों को निर्धारित मूल्य पर भुगतान नहीं हो रहा है। समितियों को जुलाई प्रथम सप्ताह तक का भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें