कोटद्वार। जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने शनिवार को तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार से चुनाव में किए गए वायदे को पूरा करते हुए कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में सचिव इंद्रेश भाटिया, शोभा बहुगुणा भंडारी, नीलम रावत, प्रमोद राणा, विनोद भट्ट, अनुज भट्ट, धीरेंद्र रावत, कुंवर सिंह गुसाईं, आनंद कुमार, राजविमल रावत, शिवदयाल भारती, आशुतोष देवरानी, सुभाषचंद्र जोशी, शंकर सिंह रावत, विक्रम सिंह, संजीव रावत आदि मौजूद थे।