कोटद्वार। बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने कोटद्वार जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया
तहसील में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने जनप्रतिनिधि और सरकार पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में विधायक ने स्वयं धरनास्थल पर पहुंचकर कोटद्वार जिला निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए संकल्प लिया था कि जिला निर्माण तक संघर्ष जारी रहेगा। लेकिन, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। धरना-प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, मुकेश कपटियाल, प्रवेश रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह गुर्साइं, प्रमोद राणा, गिरीश, विनोद भट्ट, रतन सिंह, अरविंद वर्मा, शोभा बहुगुणा भंडारी, राजविमल सिंह रावत, शंकर सिंह और विक्रम सिंह कंडारी आदि शामिल रहे।