कोटद्वार। पुरानी पेंशन बहाली मंच ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर 26 जून को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। यहां जीआईसी कोटद्वार में हुई मंच की बैठक में सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष का एलान किया। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन और समान पेंशन होनी चाहिए।
मंच के जिला अध्यक्ष सुजीत रावत ने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश सरकार अपने विधायकों और मंत्रियों को पेंशन का लाभ दे रही है, वहीं 60 वर्ष की सेवा के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मंच उसी पार्टी का समर्थन करेगा, जो पुरानी पेंशन बहाल करेगी। बैठक में अशासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महावीर बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनमोहन चौहान, अबल सिंह रावत, कुलदीप नेगी, राजेंद्र भंडारी, अनिल कोटनाला, सिद्धांत असवाल, बलवीर सिंह रावत, राकेश नेगी, पंकज ध्यानी, राजेश कुकरेती, भारत सिंह नेगी, पारितोष रावत, भाष्कर भारद्वाज, धर्मपाल सिंह रावत, विपिन बिष्ट व आकाश भट्ट आदि ने विचार रखे। संचालन मंच के जिला मंत्री अनूप जदली ने किया।