कोटद्वार। सुखरौ नदी में खनन करते हुए एक श्रमिक ट्रक और पत्थर के बीच दबकर घायल हो गया। लोग उसे राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है।
एसआई अशोक सिरसवाल ने बताया कि नजीबाबाद के मनपुरा गांव निवासी सतपाल (53) पुत्र स्व. मुकंदी सुखरौ नदी में खनन कार्य में लगा हुआ था। तभी खनन को ट्रक में भरते समय वह ट्रक और पत्थर के बीच में आ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोग उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।