फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आबादी के नजदीक इलेक्ट्रिक फेंसिंग रोकेगी हाथी के कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अब लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से आबादी क्षेत्र में धमककर उत्पात मचाने वाले हाथियों के पैरों को डीसी करंट से रोका जाएगा। लैंसडौन वन प्रभाग ने हाथियों की आबादी में आने से रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत करीब 19 लाख रुपये की लागत से हाथी के रास्तों पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने की योजना है।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज, कोटड़ीढांग और दुगड्डा रेंज के हाथी वाले सनेह पट्टी के कुंभीचौड़, लालपानी, रामपुर, सनेह, नौड़ी व बगनाला आदि क्षेत्रों में हाथी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। आए दिन हाथी गांव में धमककर किसानों की मेहनत से उगाई खेती को चट कर रहा था। कई बार हाथियों के हमलों से लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। लोग बार-बार सरकार से हाथियों से सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहे थे, लेकिन विभाग बजट के अभाव में लाचार था। अब सरकार ने ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए जंगल से आबादी में घुसने के हाथी के रास्तों पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग के लिए 189500 रपये का बजट स्वीकृत किया है। शीघ्र ही लैंसडौन वन प्रभाग की इन तीन रेंजों के हाथियों को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ संतराम ने कहा कि हाथियों को रोकने के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। शीघ्र इलेक्ट्रिक फेंसिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

-फोटोे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें