फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की मांग पर अडिग केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के मांग को लेकर 15वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। पूर्व सैनिकों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए आवाज बुलंद कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार तहसील में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल ने धरना-प्रदर्शन में सहयोग देकर केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को और बुलंद कर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर आंदोलन को 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और उसके नुमाइंदे चुप्पी साधे बैैठे हैं। कोटद्वार के काशीराम तल्ला में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयनित होने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में पूर्व सैनिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को कोटद्वार तहसील में विशाल प्रदर्शन होगा। धरना-प्रदर्शन में योगंबर सिंह रावत, महानंद ध्यानी, अनूप बिष्ट, अमर कुमार, दर्शन सिंह भंडारी, चंद्र सिंह राणा, कै. सीपी डोबरियाल, कमल सिंह बिष्ट, सुदर्शन कोटनाला व देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें