फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में मानसी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएसएम) के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में किशोर और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानसी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को जीजीएचएस शिवराजपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सत्तीचौड़, राउमावि मवाकोट में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर किशोर और किशोरियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पोषण, साफ-सफाई, नशावृत्ति से रोकथाम, संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसके बारे में जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800, 180, 1200 के बारे में भी बताया गया। इसके बाद जीजीएचएस शिवराजपुर में किशोर और किशोरियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता एक अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मानसी बिष्ट ने प्रथम, अकांशा रावत ने द्वितीय और अंकिता नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अन्य विद्यालयों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें