फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना तो रिश्वत लूंगा, न ही किसी को दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। शासन के निर्देशों पर सोमवार को कोटद्वार, लैंसडौन समेत जिले की सभी तहसीलों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प लेते हुए रिश्वत न लेने और न देने की शपथ ली। कोटद्वार में एसडीएम राकेश तिवारी और लैंसडौन में एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने तहसील स्टाफ को अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर इसका उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में एसडीएम राकेश तिवारी ने सोमवार से शुरू सतर्कता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि देश की आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार के उन्मूलन को सभी संबंधित पक्षों को एक साथ मिलकर कार्य करने और उदाहरण प्रस्तुत करने की जरूरत है। कहा कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहते हुए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए। सभी को एक साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के नियमों का पालन करने, सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने की बात कही गई। कार्यक्रम में नागेंद्र कोठियाल, महेंद्र कुमार, नायब नाजिर इंद्र सिंह, रजिष्ट्रार कानूनगो जयकृष्ण भट्ट समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें