फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंगल दल भौन रहा अब्बल

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नैनीडांडा क्षेत्र के महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मंगल गीत, लोकगीत, लोकनृत्य व एकांकी प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें क्षेत्र के 13 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।।
विज्ञापन

लोकगीत में महिला मंगल दल भौन ने प्रथम स्थान, चोरगढ़ ने द्वितीय तथा ढंगलगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में भौन ने प्रथम, पुनोड़ी ने द्वितीय तथा बड़ेथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी नाटक में भौन ने प्रथम, बड़ेथ ने द्वितीय तथा ढंगलगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा रश्मि पटवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बिलकोट, बड़ेथ, चोरगढ़, भौन, चामसैण, मीक्षण, जोगिड़ा, कमेड़ा, डोभा, पुनेड़ी, वियासी, ढंगलगांव, टंडोली, नौणियाखेत महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ आशाराम पंत, कनिष्ठ प्रमुख महेंद्रसिंह, सविअ (सहकारिता) विकास थपलियाल, युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, बीईओ डा. रामनिवास, क्षेपंस सिद्धी देवी ग्राम प्रधान किरन देवी, सुलोचना देवी, ऊषा देवी, देवा देवी, लक्ष्मी देवी, कल्पना, शकुंतला, बबली, कांती आदि महिला मंगल दल प्रतिनिधि मीैजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें