कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में मंगलवार को समाजसेवी बीडी शर्मा ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीडी शर्मा के धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने कांग्रेस समेत कई संगठनों के लोग तहसील में पहुंचे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह दस बजे बीईएल रोड निवासी ब्रह्मदत्त शर्मा और कई संगठनों से जुड़े लोग तहसील परिसर पहुंचे। यहां एसडीएम कार्यालय के समक्ष उन्होंने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाजसेवी बीडी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। पिछले दस साल में अस्पताल की हालत ऐसी नहीं हुई। कहा कि कोटद्वार में तैनात फिजिशियन, सर्जन समेत तीन डॉक्टरों का अन्यत्र तबादला कर दिया गया है, लेकिन उनकी जगह किसी को नहीं भेजा गया। कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल और ट्रामा सेंटर बने हैं। मशीनें भी लाई गई हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अभाव में वे धूल फांक रहे हैं। गंभीर बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं।
उनके धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल, छात्र नेता सूरज प्रकाश कांति, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्णा बहुगुणा, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश रावत, विनोद नेगी, हुकुम सिंह रावत, पूरन चंद्र शर्मा, संगीता देवी, वीर सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल और राकेश मित्तल मौजूद थे।
.
फोटो समाचार
.
जारी
चंद्रमोहन शुक्ला