कोटद्वार। कोतवाली के समक्ष नेशनल हाईवे जाम करने और प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ वकीलों की तीखी नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने वीडियोग्राफी करने पर एतराज जताया। वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, ध्यान सिंह नेगी समेत कई अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस को वकीलों के आक्रोशित होने की वजह पर काम करना चाहिए। कहा कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में तो नाकाम रही है, लेकिन जब अधिवक्ता मामले के खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवंशी की हत्या से कोटद्वार ही नहीं पूरे राज्य यहां तक कि यूपी में भी वकीलों में रोष व्याप्त है। ब्यूरो