फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार (ब्यूरो)। विकासखंड जयहरीखाल क्षेत्र के ग्राम चाई में एक गोशाला में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जलकर मर गए। ग्राम चाई निवासी महेश बुड़ाकोटी ने बताया कि रविवार की रात उनकी गोशाला में आग लग गई। बताया कि सूखे गोबर में लगी आग धीरे-धीरे गोशाला की छत की बल्लियों तक पहुंच गई। आग और धुएं के कारण दम घुटने से गोशाला में बंधी एक दुधारू गाय और दो छोटे बछड़े मर गए। मध्य रात्रि में हुई इस घटना की जानकारी लोगों को सुबह लगी। सुबह ग्रामीणों ने जब तक पानी डालकर आग पर काबू पाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और तीनों मवेशी मर चुके थे। इस बीच, आग से गोशाला बुरी तरह जल गई थी। पशुपालक महेश बुड़ाकोटी ने शासन और प्रशासन मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें