फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय का आध्यात्मिक मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सतपुली इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय आध्यात्मिक मेला और भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। मेेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है। संस्था के कोटद्वार सेवा केंद्र की संचालिका बीके ज्योति ने बताया कि कथा की मुख्य वक्ता भोपाल से आई हुई राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी दीपा भागवत हैं। इस मौके पर संस्था के दिल्ली से आए कलाकारों ने मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटक कर शराब पर चोट की। नाटक के जरिए दिखाया गया कि शराब में डूबा व्यक्ति पैसे और शरीर दोनों का नाश कर देता है। नुक्कड़ नाटक में विवेक, भूपेंद्र, कीर्ति और हरि ने अभिनय किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें