फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर राष्ट्रपिता व शास्त्री को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सरकारी, गैर सरकार कार्यालयों और विद्यालयों में ध्वजारोहण कर स्वच्छता अभियान चलाकर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सिमलचौड़ स्थित कोर्ट परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायाधीश विध्यांचल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदू शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
तहसील में उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने ध्वजारोहण कर बेस अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। राष्ट्रीय वन विद्यार्थी, एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडिटों ने पौधरोपण किया। बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पदमपुर मोटाढांक में प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत के नेतृत्व में एनएसएस इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाया। जीआईसी कुंभीचौड़ के छात्रों ने प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। मालिनी वैली कालेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित कार्यक्रम में एबीईओ अभिषेक शुक्ला ने छात्र-छात्राओं से अहिंसा और ईमानदारी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। महर्षि कण्व योग समिति की ओर से शिब्बूनगर में सफाई अभियान चलाया गया। क्रेटिव चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजीव पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने योगासन किए। एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी के कार्यकारी निदेशक मयंक कोठारी के मार्गदर्शन में छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली।
विज्ञापन

नागरिक मंच की ओर से व्यापार मंडल सभागार में अध्यक्ष विनोद कुकरेती की अध्यक्षता में आंदोलनकारी महेंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया गया। कोटद्वार कांग्रेस कमेटी ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीएम खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल मौजूद थे।
धुमाकोट में एसडीएम अनिल कुमार चनियाल, प्रमुख रश्मि पटवाल और थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल के साथ पुलिस, राजस्व, वन विभाग के कर्मियों व व्यापारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटिया में प्राचार्य प्रो. डीडी जोशी के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
यमकेश्वर क्षेत्र के जीआईसी भृगुखाल, यमकेश्वर, चमकोटखाल, हाईस्कूल कांडी, सीला, आदर्श विद्यालय जूनियर हाईस्कूल ठांगर, सरस्वती शिशु मंदिर कांडी, प्राथमिक विद्यालय कांड़ी, ठांगर, बिथ्याणी में प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण किया। यमकेश्वर तहसील में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक में प्रमुख कृष्णा नेेगी और उपशिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली की अगुवाई में कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में विद्यालय के उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और प्राचार्य डा. आफताब अहमद ने ध्वजारोहण किया। साधन सहकारी समिति बंचूरी में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें