कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कोटद्वार स्थित भाजपा जिला कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं और क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करेगी। कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज बनाने और लालढ़ाग-चिल्लरखाल मार्ग, कण्वाश्रम में चिड़ियाघर, सिद्धबली मंदिर के निकट झील, केंद्रीय विद्यालय का कार्य प्रगति पर है। सरकार ने कोटद्वार को नगर निगम जनहित के लिए बनाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी विजय लखेड़ा, धीरेंद्र चौहान, सुमन कोटनाला, नीरज पांथरी, बीरेंद्र रावत, रश्मि राणा, शशि नैनवाल, अनीता आर्य, सुनीता देवी, शशिबाला केष्टवाल आदि मौजूद रहे।