फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दिए फतेहपुर लैंसडौन मोटर मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। विधायक दिलीप रावत ने लोनिवि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फतेहपुर-लैंसडौन मोटर मार्ग 23 किमी दूरी तक मार्ग का सुधारीकरण करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि लैंसडौन सैन्य एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। रोड की हालत दयनीय होने के कारण पर्यटकों के बीच नगर की छवि धूमिल हो रही है। विधायक ने जयहरीखाल-लिंगवाणा मार्ग का तीन किमी कूरा गांव तक विस्तारीकरण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि ईई प्रवीण बहुखंडी, एई एलएस रावत, जेई संतोष भारद्वाज, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरि मोहन सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह नेगी, किरण बौंठियाल, सूर्यदेव शाह, विनोद गौड़, अजय ढौडियाल, दिगंबर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें