फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के आमपड़ाव मोहल्ले में बिजली की 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। मानपुर के पास आमपड़ाव मोहल्ले में सब्जी विक्रेता 40 वर्षीय कपिल विश्नोई पुत्र स्व. मंगूलाल विश्नाई का घर है। दो मंजिले घर के ऊपर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कपिल सुबह छत पर वाइपर से सफाई कर रहा था। इसी बीच वाइपर हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसको करंट लग गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इसी स्थान पर पूर्व में पांच हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई सबक नहीं ले रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि वर्षों पहले बनी 33 केवी लाइन के नीचे लोगों ने गैरकानूनी ढंग से मकान बना लिए हैं।

एक महीने पहले मां-बेटी को लगा था करंट
ठीक एक माह पहले 30 मार्च को आमपड़ाव मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला रंजीता पत्नी रवि कुमार और उसकी बेटी मीनाक्षी गंभीर रुप से झुलस गए थे। उनका आज भी देहरादून में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें