फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय खोलकर चुनावी वायदा पूरा करे भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद और केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का तहसील में धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति और पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकार पर पूर्व सैनिकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव में किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की। कहा कि दस दिन से पूर्व सैनिक और संघर्ष समिति आंदोलन की राह पर है, लेकिन शासन, प्रशासन और सरकार की ओर से कोई वार्ता तक के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व नियोजित ढंग से पूर्व सैनिक और संघर्ष समिति के सदस्य कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। कहा कि कोटद्वार भाबर का क्षेत्र पूर्व सैनिक और सैनिक बहुल इलाका है। यहां उनके बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना पड़ रहा है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से तंग आकर पूर्व सैनिक केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। कहा कि कोटद्वार और भाबर में सरकारी जमीन की कमी नहीं है। सरकारी जमीनों का अतिक्रमण हटाकर उस पर केंद्रीय विद्यालय खोला जा सकता है। हाल में केंद्रीय विद्यालय के लिए काशीरामपुर तल्ला में भूमि चयनित की गई है। प्रदर्शनकारियों में परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, सुरेश सिंह रावत, बलवान सिंह रावत, महानंद ध्यानी, गोविंद डंडरियाल, चंद्र सिंह राणा, रमेश चंद्र खंतवाल, हरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, दीपेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह रावत, नत्थी प्रसाद उनियाल, दीपेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें