फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना द्वारा दी जा रही सुविधाओं का दुरुपयोग न करें पूर्व सैनिक: ब्रिगेडियर चटर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स रेंजीमेंट सेंटर की ओर से वेटरन और वीर नारी कल्याण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 564 पूर्व सैनिकों और उनके 42 परिजनों ने प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
रविवार को कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में आयोजित शिविर में ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी ने चिंता जताते हुए कहा कि गढ़वाली युवा भर्ती होने के लिए लिखित और शरीरिक परीक्षा में पिछड़ते जा रहे हैं। कोर्ट में गढ़वाल राइफल्स में अन्य प्रांतों के युवाओं को लेने के लिए मामला चल रहा है, अगर फैसला हो गया तो गढ़वाली युवाओं के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

कमांडेंट ने कहा कि कुछ पूर्व सैनिक सीएसडी का माल बाजार में बेच रहे हैं, जिसके कारण सीएसडी में आने वाली सप्लाई में सख्ती बरती गई है। सीएसडी का इसी प्रकार दुरुपयोग होता रहा तो आगे चलकर यह सेवा समाप्त भी हो सकती है।
इस अवसर पर गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के संरक्षक कर्नल (सेनि) बीएस गुसाईं, अध्यक्ष ले. कर्नल (सेनि) बुद्धिवल्लभ ध्यानी, मेजर (सेनि) महावीर सिंह नेगी, जिला सैनिक बोर्ड के सहायक अधिकारी सीपी धूलिया, ईसीएचएस के आफिसर इंचार्ज ले. कर्नल आर के हूडा, सीआरओ गढ़वाल राइफल्स ले. कर्नल भूपेंद्र सिंह मौजूद थे।

14 वीर नारियां हुईं सम्मानित
गबर सिंह कैंप में आयोजित शिविर में लैंसडौन परिवार कल्याण केंद्र की सीनियर डायरेक्टर कस्तूरी चटर्जी ने शहीदों के परिजन रामेश्वरी देवी, रामचंद्री देवी, जशोदा देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी, लता रावत, चंद्रा देवी, लक्ष्मी देवी, डिगू देवी, पपी देवी, लक्ष्मी देवी, सांता देवी, सुमित्रा देवी और मीनाक्षी देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन


173 ने उठाया स्वास्थ्य कैंप का लाभ
इस अवसर पर आर्मी अस्पताल लैंसडौन की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें लैंसडौन, रुड़की, देहरादून और मेरठ आर्मी अस्पताल के अलावा फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के चिकित्सकों ने पूर्व सैनिकों का उपचार किया। इसमें सामान्य रोग के 51, हृदय रोग के 13, ईएनटी के 11, दांत के 7, हड्डी रोग के 52 और कैंसर रोग के तीन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
- फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें