फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं पुलिस ड्राप बॉक्स में डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अब छात्र-छात्राओं को कालेज और आस-पड़ोस में हो रही आपराधिक गतिविधियों को पुलिस को सूचित करने के लिए कोतवाली जाने की जरूरत नहीं है। छात्र-छात्राएं राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में लगाए गए पुलिस ड्राप बॉक्स में अपनी समस्याएं और सुझाव लिखकर डाल सकते हैं। इन पर पुलिस शीघ्र कार्रवाई करेगी और शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखेगी।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में उत्तराखंड पुलिस ड्राप बॉक्स का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा और सीओ जोधराम जोशी ने किया। एएसपी हरीश वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं और किसी भी प्रकार अपराध से जुड़ी आपराधिक जानकारी को ड्राप बॉक्स में एक कागज पर लिखकर डालने की अपील की। बालिकाओं को स्कूल आते समय अराजक तत्वों से हो रही परेशानी को भी ड्राप बॉक्स में डाल सकते हैं। सीओ जोधराम जोशी ने कहा कि कोटद्वार शहर में चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। छात्र-छात्राओं को नशे के इन कारोबारियों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि किसी भी छात्र-छात्रा को अपने आसपास हो रही किसी प्रकार नशे के कारोबार की सूचना मिलती है तो वे नाम, पता लिखकर पुलिस ड्राप बॉक्स में डाल सकते हैं।
इस मौके पर प्रभारी कोतवाल मो. युनूस, प्रभारी प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह रावत, शिक्षक संतोष नेगी, साबर सिंह रावत, कुमारी बबीता व सुरभि सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें