यमकेश्वर। राजकीय इंटर कालेज भृगुखाल के खेल मैदान में सोमवार को क्षेत्रीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने किया।
ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने कहा कि खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्व भागीदारी करने का होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील की। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अमित कुमार जीआईसी दीउली ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ में इंटर कालेज पोखरखाल के अंकित रावत ने प्रथम, लंबी कूद सीनियर वर्ग में इंटरकालेज चमकोटखाल के रितिकपाल सिंह ने पहला, गोला फेंक में संतोष सिंह (इंटरकालेज चमकोटखाल) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सब-जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनाली पयाल (इंका पोखरखाल) ने प्रथम, 200 व 800 मीटर दौड़ में शुभमराज सिंह (जीआईसी भृगुखाल) ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ में निकिता (इंटर कालेज बुधोली) ने प्रथम, लंबी कूद में जीआईसी भृगुखाल के पवन सिंह प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में जीआईसी लक्ष्मण झूला के आदेश सिंह ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ में अंकित गौड़ (जीआईसी दीउली) ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ में राउमावि परंदा की चंद्रकला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर जीआईसी भृगुखाल के प्रधानाचार्य ज्योतेंद्र बड़थ्वाल, खेल समन्वयक यमकेश्वर प्रशांत बडोला, राजेंद्र प्रसाद गौड़, नीरज बमराड़ा, शशि रतूड़ी, महिपाल लिंगवाल, राजेश भट्ट, प्रवीन सिंह आदि मौजूद थे।