फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मेधावी छात्र और 41 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत शुुभारंभ किया। उन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं, चंद्रमोहन जसोला, खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जगदीश देवराड़ी आदि मौजूद थे।
उधर, भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने 41 शिक्षकों को सम्मानित किया। आम आदमी पार्टी की की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर किए कोरोना वरियर्स सम्मानित
कण्वघाटी। भाबर के एवीएन स्कूल हल्दूखाता में शिक्षक दिवस पर कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते कोरोना संक्रमण की रोक के लिए जान जोखिम डालकर कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों और पत्रकारों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने किया। विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए खुद की जान जोखिम में डालकर पुलिस, पत्रकार, स्वास्थ्य और सफाई कर्मी बखूबी अपने कर्त्तव्यों का पालन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा, एसआई संदीप शर्मा समेत पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनुराधा शर्मा, शेखर चंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र देवरानी, पराग उनियाल, सौरभ राजपूूत, दीपा ध्यानी, अनिल बिंजोला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें