कोटद्वार। कोटद्वार-सिगड्डी मार्ग पर मोटाढांक के पास मालन पुल में मंगलवार रात कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि विनोद सिंह (38) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नंदपुर और संजय कुमार बुड़ाकोटी (43) पुत्र पीतांबर दत्त बुड़ाकोटी मंगलवार रात को किसी काम से सिगड्डी जा रहे थे। मोटाढांक पुल में सामने से आ रही एक कार ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि विनोद का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल विनोद ने बताया कि वह किसी काम से अपनी ससुराल सिगड्डी जा रहा था। इस दौरान मोटाढांक में मालन पुल में सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।