बैजरो। बीरोखाल के अंतर्गत भरोलीखाल से चंदोली तक पांच किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति दिलाने पर भरोलीखाल क्षेत्र की जनता ने क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है। भरोलीखाल में आयोजित बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत ने कहा कि भरोलीखाल-चंदोली सड़क के बनने से सैधार पट्टी के 42 गांव के लोगों को ब्लाक मुख्यालय आने जाने के लिए सुविधा मिलेगी। साथ ही सीधा हाईवे पौड़ी से काशीपुर से सीधे जुड़ जाऐंगे। इस अवसर पर उन्होंने इसके लिए भाजपा मंडल बीरोखाल के अध्यक्ष मनमोहन रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि दर्शन रिंगोडा का भी धन्यवाद किया। बैठक में रामचरण निराला, मोहन रावत, मनवर सिंह, विक्रम रावत, जयपाल सिंह, बीना देवी, सारिका देवी, इंदु देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।