कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला में पार्षद के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी दीपक ने दोबारा मतगणना की मांग उठाई।
पार्षद प्रत्याशी दीपक ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा। दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में नगर निगम के चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना में लगे कर्मियों की ओर से घोर अनियमितताएं बरती गईं, जिसके कारण उनको पराजित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से दोबारा मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी को प्रार्थना-पत्र दिया। रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें दोबारा मतगणना का आश्वासन दिया, लेकिन दोबारा मतगणना कराए बगैर ही दूसरे प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से जनहित में दोबारा मतगणना की मांग उठाई।