कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विद्यालयी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का दुगड्डा ब्लाक चैंपियन रहा। ओवर आल अंकों के आधार पर पोखड़ा ब्लाक दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी एलआर खुगशाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
बुधवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। बालिका सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दुगड्डा ब्लाक, बालक सीनियर में यमकेश्वर, वालीबाल बालक में दुगड्डा, बालक सबजूनियर वालीबाल में नैनीडांडा, बालिका सब जूनियर कबड्डी में रिखणीखाल, बालक सीनियर खो-खो में दुगड्डा, बोलिका सीनियर खो-खो में पोखड़ा, बालक जूनियर खो-खो में द्वारीखाल, बालक सबजूनियर खो-खो में एकेश्वर और बालिका सब जूनियर में पाबो ब्लाक प्रथम स्थान पर रहा। तीन दिन तक बच्चों के खाने की निशुल्क व्यवस्था के लिए ऊर्जा योग फाउंडेशन के सदस्य प्रभु स्वरूप जोशी और अरुण कुकरेती का आयोजन समिति के द्वारा आभार जताया गया। इस अवसर पर ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक विनोद पंत, धीरेंद्र रावत, शैलेंद्र पांथरी, महेश कुकरेती, पूरण सिंह रावत, बृजमोहन भंडारी, मनोज नेगी, पंकज शर्मा, रोहित, सुनील रावत, विनोद बिष्ट, नीरज पटवाल, धीरेंद्र कंडारी, अनिल नेेगी, बालगौरव, ताजवर, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।