फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजी कालोनी आपदा में मृतक आश्रित को दी चार लाख की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने गत वर्ष अगस्त में रिफ्यूजी कालोनी में आपदा की मृृतक रेनू भाटिया के परिजनों को चार लाख रुपये की सरकारी आर्थिक सहायता प्रदान की। यह चेक मृतक आश्रित रोहित भाटिया और उसकी दादी सुदेशा भाटिया ने प्राप्त किया। कहा कि परिवार के दूसरे मृतक की आर्थिक सहायता भी जल्द प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद रोड स्थित आवास पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। कहा कि जल्द ही परिवार के दूसरे मृतक की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाएगी। निवर्तमान सभासद विनय भाटिया ने कहा कि गत वर्ष 3/4 अगस्त को कोटद्वार के जंगलों में बादल फटने से शहर से लेकर गांवों तक तबाही मची थी। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा रिफ्यूजी कालोनी को भुगतना पड़ा था, जहां आपदा से चार जानें गई थीं। पनियाली गदेरे की बाढ़ का मलबा सीएचडी कैंटीन और एमटी कैंप होते हुए कालोनी में घुस गया था। इस मौके पर तहसीलदार सीएस रावत, ओएसडी विनोद रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, मनीष रावत, सुरेंद्र गुसाईं, सुशील डोबरियाल, शोभा बहुगुणा भंडारी, लीला कंडवाल और सुधीर कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें