फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनियाली गदेरे की बही सुरक्षा दीवार, जौनपुर पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली कोटद्वार के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। एक ओर सरकारी महकमे बजट को ठिकाने लगाने के लिए जबर्दस्ती सुरक्षा दीवार बनाने का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पनियाली गदेरे की बह गई सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं होने से जौनपुर कालोनी की हजारों की आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में बादल फटने से पनियाली गदेरे में बाढ़ आ गई थी। इसके कारण जौनपुर में शिवपुर पुल के पास की सुरक्षा दीवार बह जाने से जौनपुर के कई घरों में बाढ़ का मलबा भर गया था। लोगों के घरों का पूरा सामान खराब हो गया था। जौनपुर कालोनी के लोग तब से सिंचाई विभाग और क्षेत्रीय विधायक से सुरक्षा दीवार बनाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन विभाग सुरक्षा दीवार को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
स्थानीय नागरिक विनोद चौहान, अवतार सिंह बिष्ट, ज्ञानचंद जुयाल, सरेंद्र सिंह नेगी व यशोदा चौहान ने सिंचाई विभाग पर जौनपुर को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि आपदा को आए सात माह हो गए हैं, लेकिन अभी तक विभाग पुल के पास बही हुई सुरक्षा दीवार को नहीं बना पाया है। सुरक्षा दीवार बहने से वहां पर नदी में जाने वालों ने रास्ता बना दिया है। उसी रास्ते से जौनपुर में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर मोहन ड्यूंडी ने बताया कि उन्हें पनियाली में सुरक्षा दीवार बहने की जानकारी नहीं है। लोगों का प्रार्थनापत्र आने पर सुरक्षा दीवार पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें