फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता शेर मां शिवजी नंदी मां की प्रस्तुति पर थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में सोनेट क्लब की ओर से आयोजित मां भगवती के जागरण में हंसिका सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के भजन गायकों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और नंदजात रजजात यात्रा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

नवरात्रों के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित मां भगवती के जागरण का शुभारंभ संस्था के संरक्षक गिरीश चंद्र नैथानी और गबर सिंह नेगी ने जोत प्रज्जलित कर किया। इसके बाद भजन गायक जितेंद्र चौहान, अनिल बिष्ट, नवीन सुंद्रियाल, मनीष लखेड़ा, पुन्नु गुसाईं ने चलो बुलावा आया है, जय भगवती नंदा, पंडो खेला पासो, छोटी-छोटी गैया छोटे-छोटे ग्वाल, अंजनी पुत्र है जय हनुमान, चैत की चैतवाली, त्यारा चरणों मा जोत जगईं च, जै हो माता दुर्गा भवानी प्रस्तुतियां देकर सभी की खूब तालियां बटोरी। वहीं भजन गायिका शिंवागी घिल्डियाल और आशा जोशी ने माता शेर मां शिवजी नंदी मां, बज गए ढोल नगाडे, मेरी मां ज्वाल्पा, राधिका गोरी से, भगवती तू देवी ह्वेजे, शिवजी तेरू डमरू बाजे, कोई रोक सके तो रोक ले, मदन गोपाल मेरू प्रस्तुतियां देकर सभी श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, नंदजात रजजात यात्रा और शिव तांडव की झांकी दर्शकों में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मीनाक्षी नैथानी, दीपक डबराल, गणेश धूलिया, अविकल नैथानी, शेर सिंह रावत, राजेश डबराल, मनमोहन नेेगी, सुशील काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें