फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार की भिडंत में चार शिक्षक घायल, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। मेरठ-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदालीखाल के पास बस और कार की भिड़ंत में चार शिक्षक घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढे़ नौ बजे भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के प्राध्यापक डा. मनोज यादव, अजय रावत, जितेंद्र सिंह और डा. दीपचंद्र मिश्रा अपनी कार से कोटद्वार से महाविद्यालय आ रहे थेे। तभी भदालीखाल के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बस अनियंत्रित होकर नीचे से आ रही शिक्षकों की कार से टकरा गई। बस और कार की आमने सामने की भिड़ंत में कार पीछे की ओर होकर रेलिंग से टकराते हुए रुक गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने चारों शिक्षकों को 108 सेवा से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें